रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील

Updated on 19-03-2026 12:36 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। वहीं, पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा बड़े बकायदारों की सूची बनाकर लगातार संस्थानों को सील किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक शहर में कई बड़े बकायदार हैं, जो लंबे समय से संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर और यूजर चार्ज नहीं चुका रहे हैं। टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम ने राजस्व, अतिक्रमण, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई शुरू की है। संयुक्त टीम ने जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा किया।

बताया गया कि जूटमिल पर 26 लाख 38 हजार 418 रुपए संपत्ति कर बकाया है। इसके बाद बड़े बकायदारों की सूची पर कार्रवाई की गई। इसमें गोरखा पतरापाली चौक स्थित सुनील गर्ग के पेट्रोल पंप को सील किया गया। पेट्रोल पंप संचालक सुनील गर्ग पर 2013 से 11 लाख 68 हजार 510 रुपए संपत्ति कर सहित अन्य कर बकाया था, जिसमें उन्होंने बीच में कुछ आंशिक राशि जमा की थी।

इन पर भी की गई कार्रवाई

इसी तरह भगवानपुर निवासी मुन्ना के गाड़ी संबंधी संस्थान पर 1 लाख 40 हजार रुपए से अधिक, गौरंग सिंह सिदार के संस्थान पर 2 लाख 32 हजार रुपए से अधिक और चक्रधर नगर के कबाड़ी दुकान संचालक अब्दुल सत्तार पर 2 लाख 27 हजार रुपए से अधिक बकाया होने पर सील करने की कार्रवाई की गई।

साथ ही जूटमिल मस्जिद के सामने संचालित नंदु सतनामी केयर ऑफ प्रकाश के संस्थान पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए सील किया गया। इन सभी बकायादारों को बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अपने बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित संपत्तियों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए और नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।

बकाया टैक्स पटाने की अपील

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बड़े बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बकायेदारों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने बकाया कर का भुगतान कर लें, अन्यथा उनके विरुद्ध कुर्की, सीलिंग और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अवकाश के दिन भी कार्यालय खुला रहेगा

निगम प्रशासन द्वारा सूचना जारी कर बताया कि राजस्व विभाग की ओर से अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खोला जा रहा है, जिससे नागरिक आसानी से अपने संपत्ति कर, जलकर, यूजर चार्ज और अन्य देय राशि जमा कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.