पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर रायपुर में जश्न

Updated on 05-05-2026 12:51 PM
रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के रुझानों के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते और झाल-मुड़ी का आनंद लेकर इस ऐतिहासिक सफलता का उत्सव मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा सभी को झाल मुड़ी बांटी।

लौह एवं शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि 'सनातन की जीत' है। उन्होंने कहा कि देश में सनातन विरोधी राजनीति को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और यह जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी।
विश्वकर्मा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में अपनी चुनावी भागीदारी का अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन के आदेश को सर्वोपरि मानकर वे पिछले 3 महीनों से आसनसोल क्षेत्र में डटे हुए थे। दिन-रात किए गए अथक प्रचार और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आसनसोल क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है।

उन्होंने इस प्रचंड बहुमत के लिए पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह जीत हर एक निष्ठावान कार्यकर्ता के समर्पण और असली सम्मान का प्रतीक है। इस जश्न के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत तांबेश्वरनगर में 7 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित इस शिविर…

सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम बुलडोजर के साथ महामाया पहाड़…
 08 May 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम बुलडोजर के साथ महामाया पहाड़…
 08 May 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी दुकानों में शराब की किल्लत चल रही है। इसके चलते अवैध शराब बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। कोटा शराब दुकान के सामने खुलेआम अवैध…
 08 May 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी दुकानों में शराब की किल्लत चल रही है। इसके चलते अवैध शराब बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। कोटा शराब दुकान के सामने खुलेआम अवैध…
 08 May 2026
रायपुर, कवर्धा शहर की बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए आज नवीन बस स्टैण्ड घोटिया में 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री…

रायगढ़,  रायगढ़ शहर का ऐतिहासिक गजमार पहाड़ मंदिर अब धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां स्थापित होने जा रही 51 फीट…
Advt.