जनगणना और राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने पर कर्मचारी को नोटिस, हो सकती है कड़ी कार्रवाई

Updated on 05-05-2026 12:25 PM

 भोपाल। जनगणना और राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक विनियमित स्थाईकर्मी को नगर निगम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कर्मचारी से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है और जवाब न देने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, निगम के विनियमित स्थाईकर्मी अशोक वर्मा को आगामी जनगणना और राजस्व से जुड़े कार्यों में ड्यूटी सौंपी गई थी। उसके बावजूद वे निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बजाय इंटरनेट मीडिया समूह में भ्रामक संदेश वायरल करते पाए गए।कर्मचारी द्वारा “जनगणना जरूरी है या संपत्ति कर” जैसे संदेशों के माध्यम से भ्रम की स्थिति पैदा करने की बात सामने आई है। प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में बाधा डालने और गंभीर अनुशासनहीनता माना है।

जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

आरोप है कि उन्होंने अन्य कर्मचारियों को भी शासकीय कार्यों के प्रति उदासीन रहने के लिए उकसाया, जो सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो मप्र सिविल सेवा नियमों के तहत संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
भोपाल, भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कथित काली कमाई का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा…

भोपाल, मध्य प्रदेश से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' गुरुवार को भोपाल से रवाना होगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।…

Advt.