पायल मलिक को डॉक्टर से मिली डिलीवरी डेट में कृतिका ने डाला अड़ंगा, लोग बोले- अब इसको जलन हो रही है

Updated on 19-03-2026 01:15 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अब उनकी डिलीवरी होने वाली ही, जिसकी जेट उन्होंने लेटेस्ट व्लॉग में बताई है। हालांकि डॉक्टर ने जो सिजेरियन की डेट्स दी हैं, उसमें कृतिका मलिक ने एक तारीख को ब्लॉक कर दिया है कि वह उस दिन ऑपरेशन नहीं करा सकतीं। इसका क्या कारण है, आइए बताते हैं।

दरअसल, पायल मलिक, अरमान मलिक की पहली पत्नी हैं। उन्होंने पहले एक बेटे और फिर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। अब वह फिर से प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने ये नैच्युरल कंसीव किया है और ऐसा 15 साल बाद हुआ है। क्योंकि उनके अंदर एक ही ट्यूब है, जिसके जरिए कंसीव करना मुमकिन नहीं था। अरमान ने कहा था कि वह एक बच्चा करें या फिर पांच करें। उनका वंश ही बढ़ रहा है।

पायल मलिक का कब होगा ऑपरेशन?

अब 12 मार्च, 2026 के व्लॉग में पायल मलिक और कृतिका मलिक चेकअप और टेस्ट्स के लिए अस्पताल जाते हैं। वहां पायल बताती हैं कि उनका आठवें महीने का तीसरा हफ्ता चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का वजन 2.4 किलो है और सबकुछ ठीक है। इसके साथ ही वह 38वें हफ्ते में सिजेरियन करने की सलाह देगी।

पायल मलिक की डिलीवरी डेट पर कृतिका मलिक

पायल ने व्लॉग में बताया कि वह 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक, कभी भी ऑपरेशन करा सकती हैं। इस पर कृतिका ने बाद में लोगों के कमेंट्स पढ़ने के दौरान कहा, 'मैंने पायल को बोला कि 6 अप्रैल को हम नहीं करेंगे, क्योंकि 6 अप्रैल को जैद का बर्थडे है। मैं चाहती हूं कि हर एक बच्चे का बर्थडे स्पेशल हो। जैसे जैद का स्पेशल दिन है 6 अप्रैल। तो ऐसे हमारा जो नया वाला बच्चा है, उसका स्पेशल दिन हो क्योंकि जब जैद चार साल का होगा तो वो जो बेबी होगा वो एक साल का होगा। तो मैं चाहती हूं कि उसकी फर्स्ट बर्थडे पार्टी अलग हो और जैद की फोर्स बर्थडे पार्टी अलग हो।'

कृतिका मलिक की हुई आलोचना

बता दें कि पायल मलिक के तीन बच्चे हैं- चिरायु, अयान और तूबा। वहीं कृतिका का एक बेटा है, जिसका नाम जैद मलिक है। कृतिका के 6 अप्रैल को डिलीवरी न कराने की बात पर लोगों ने उनकी आलोचना की है और 'जल कुकड़ी' कहा है। एक यूजर ने लिखा, 'कृतिका को पायल से जलन हो रही है। बच्चा तो 6 अप्रैल को ही होना चाहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'पायल 6 नंबर बहुत पावरफुल है। अपने गुरुजी से एक बार पूछ लो। अयान और तूबा का भी बर्थडे साथ आता है। अगर जैद और न्यू बेबी का साथ आएगा तो इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं।' एक ने लिखा, 'जब गुरुजी ने 6 अप्रैल कहा था तब कृतिका ने हामी भरी थी और अब क्या हुआ।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
Advt.