एमपी के संविदा कर्मियों की बड़ी जीत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए समकक्ष वेतन के आदेश, हजारों को मिलेगा लाभ

Updated on 19-03-2026 12:18 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय संभागीय कार्यालयों में पदस्थ उन संविदा कर्मियों के लिए समकक्षता वेतन निर्धारण के आदेश जारी कर दिए हैं, जिन्हें पिछली बार छोड़ दिया गया था। लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस फैसले से अब कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर जैसे पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित पदों के न्यूनतम वेतन का लाभ मिल सकेगा।

म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 जुलाई 2023 को संविदा नीति के तहत नियमित पदों के समान न्यूनतम वेतन, अनुकम्पा नियुक्ति और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाओं के निर्देश जारी किए थे।

चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को नहीं मिल पाया था लाभ

सितंबर 2023 में पैरामेडिकल स्टाफ का वेतन निर्धारण तो कर दिया गया था, लेकिन संभागीय कार्यालयों के चतुर्थ श्रेणी और तकनीकी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया था।

महासंघ द्वारा इस विसंगति को लेकर लगातार उच्च स्तर पर पत्राचार किया गया और ज्ञापन सौंपे गए। इसी का परिणाम है कि अब छूटे हुए इन कर्मचारियों के लिए भी समकक्षता निर्धारण के आदेश जारी हो गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
भोपाल, ईद-उल-फितर के मौके पर 21 मार्च को राजधानी में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से स्पेशल डायवर्सन…
 20 March 2026
भोपाल, देश भर में 'इरादतन ऋण ना चुकाने वालों' (Willful Defaulters) की टॉप- 10 लिस्ट में मध्य प्रदेश की कंपनियां न केवल शामिल हैं, बल्कि वे अरबों रुपए का बकाया दबाकर…
 20 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल की प्राइम लोकेशन पर अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा। दो दिन तक आवास मेला लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। लोग साइट विजिट के साथ बुकिंग भी…
 20 March 2026
भोपाल, रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम शहर में ईद का चांद नजर नहीं आया। मोती मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर रूयते हिलाल कमेटी ने तस्दीक की, लेकिन कहीं…
 20 March 2026
भोपाल, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने…
 20 March 2026
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ के अंदर चालाकी से कार्ड बदलकर महिला के खाते से 29 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना आनंद नगर स्थित बैंक…
 20 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में पिछले दो दिनों से ओले, बारिश और तेज आंधी का दौर…
 20 March 2026
भोपाल। मोहरे हैं असलम चमड़ा या शारिक मछली, अब भी सवाल कायम कि असली चेहरा कौन? भोपाल में असलम चमड़ा पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने का परिणाम क्या सख्त प्रभाव…
 20 March 2026
 भोपाल। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) में वर्ष 2018 से 2021 के बीच पोषण आहार और टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच अब दस्तावेजों के अभाव में…
Advt.