राष्ट्रपति मुर्मू शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं:शहर में रोका ट्रैफिक, जनता परेशान

Updated on 01-05-2026 12:17 PM
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली लौटेंगी। राष्ट्रपति पिछले पांच दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ में रुकी हुई थी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति आज दिल्ली लौटेंगी। हालांकि, राष्ट्रपति की वापसी पूरी तरह मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार मौसम खराब बना हुआ है, जिसके चलते विजिबिलिटी और उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

यही कारण रहा कि राष्ट्रपति के 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और 30 अप्रैल को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर के प्रस्तावित दौरे भी रद्द करने पड़े थे। आज भी शिमला में आसमान में हल्के बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कई भागों में बारिश के आसार हैं। ऐसे में आज का दिल्ली प्रस्थान भी मौसम पर निर्भर रहेगा।

ट्रैफिक रोकने से जनता परेशान

रिट्रीट छराबड़ा से शिमला के लिए राष्ट्रपति की मूवमेंट को देखते हुए शिमला शहर में करीब पौने एक घंटे तक ट्रैफिक को रोक दिया गया। इससे सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैफिक बहाल होने के बाद वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रही।

अप्पर शिमला की गाड़ियां छराबड़ा में रोकी

अप्पर शिमला से राजधानी शिमला लआने वाली गाड़ियां छराबड़ा में रोकी गई, जबकि सुन्नी व करसोग साइड से आने वाले वाहन मशोबरा बाइफरकेशन पर रोके गए। इसी तरह मशोबरा बाइफरकेशन से ढली चौक-समिट्री टनल-संजौली चौक-नवबहार चौक तक शहर में ट्रैफिक रोका गया।

हर साल गर्मियों में रिट्रीट आते रहे राष्ट्रपति

बता दें कि, शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ है। यहां पर राष्ट्रपति हर साल गर्मियों में आते रहे हैं और पांच-छह यहां रुकने के बाद वापस लौटते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
अहमदाबाद, देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के…

नई दिल्ली, ऑपरेशन सिंदूर, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के बाद भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का फैसला किया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’…

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून, उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई।…

Advt.