गुना में दिव्यांगों को बांटी गई 'कबाड़' ट्राइसिकल, सिंधिया की फटकार के बाद जागा प्रशासन, दिव्यांग को घर जाकर दी नई ट्राइसिकल

Updated on 19-03-2026 12:20 PM

भोपाल। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों दिव्यांग रामरतन ओझा को घटिया ट्राइसिकल वितरित कराने के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गुणवत्ता में कमी की गेंद सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व भारत सरकार के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के पाले में डाल दी, वहीं प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह दिव्यांग के साथ हुए धोखे से नाराज हैं।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर की देख-रेख में पूरा काम होता है। जिला प्रशासन के अधिकारी ही गुणवत्ता की जांच करते हैं। मामले की विभाग की प्रमुख सचिव से जांच कराई जाएगी। दरअसल केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोमवार को सर्किट हाउस में रामरतन सहित 12 अन्य दिव्यांगों को ट्राइसिकल वितरित कीं। पुरानी छावनी निवासी रामरतन ओझा को जो ट्राइसिकल मिली, उसका एक रिम करीब 500 मीटर चलने के बाद ही टेढ़ा हो गया। मामला इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों को फटकार लगाई और पीड़ित हितग्राही के घर नई ट्राइसिकल पहुंचवाई।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक अब्दुल गफ्फार को मामले की जांच कराने को कहा। साथ ही उपकरण उपलब्ध कराने वाली संस्था एलिम्को को पत्र लिखवाया। वहीं विभागीय मंत्री का कहना है कि विभाग का सीधे कोई लेना-देना नहीं रहता। एलिम्को भारत सरकार का उद्यम है, जो उपकरण की आपूर्ति करता है। जिले में कलेक्टर की देख-रेख में सारी चीजें होती हैं। बता दें कि गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल पहले शाजापुर के कलेक्टर थे। वहां ट्रक आपरेटरों की हड़ताल के वक्त बैठक में एक ड्राइवर की औकात पूछने के मामले में उन्हें मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने हटा दिया था।

संस्था के एक्सपर्ट ही करेंगे जांच

गुना में सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक अब्दुल गफ्फार का कहना है कि जिले की भूमिका सिर्फ हितग्राही सामने लाने की होती है। एलिम्को ही दिव्यांगों का चयन करती है, जो कृत्रिम उपकरण व ट्राइसिकल आदि की खरीदी और वितरण कराती है। जिस ट्राइसिकल का रिम टेड़ा हुआ है, उसे अलग रखवा दिया गया है। एलिम्को के एक्सपर्ट जांच करके रिपोर्ट देंगे। वहीं, वस्तुस्थिति जानने के लिए इस संबंध में विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने संदेश दिया कि वे बीमार हैं।

भाजपा सरकार संवेदनशील है। ट्राइसिकल वितरण मामले में जो लापरवाही सामने आई है, उसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -गोविंद सिंह राजपूत, प्रभारी मंत्री, गुना


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
भोपाल, ईद-उल-फितर के मौके पर 21 मार्च को राजधानी में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से स्पेशल डायवर्सन…
 20 March 2026
भोपाल, देश भर में 'इरादतन ऋण ना चुकाने वालों' (Willful Defaulters) की टॉप- 10 लिस्ट में मध्य प्रदेश की कंपनियां न केवल शामिल हैं, बल्कि वे अरबों रुपए का बकाया दबाकर…
 20 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल की प्राइम लोकेशन पर अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा। दो दिन तक आवास मेला लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। लोग साइट विजिट के साथ बुकिंग भी…
 20 March 2026
भोपाल, रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम शहर में ईद का चांद नजर नहीं आया। मोती मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर रूयते हिलाल कमेटी ने तस्दीक की, लेकिन कहीं…
 20 March 2026
भोपाल, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने…
 20 March 2026
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ के अंदर चालाकी से कार्ड बदलकर महिला के खाते से 29 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना आनंद नगर स्थित बैंक…
 20 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में पिछले दो दिनों से ओले, बारिश और तेज आंधी का दौर…
 20 March 2026
भोपाल। मोहरे हैं असलम चमड़ा या शारिक मछली, अब भी सवाल कायम कि असली चेहरा कौन? भोपाल में असलम चमड़ा पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने का परिणाम क्या सख्त प्रभाव…
 20 March 2026
 भोपाल। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) में वर्ष 2018 से 2021 के बीच पोषण आहार और टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच अब दस्तावेजों के अभाव में…
Advt.