पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

Updated on 19-03-2026 12:23 PM

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधन, स्वच्छता और स्टेशन विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रजक ने प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, एस्केलेटर, लिफ्ट, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और यात्री सूचना प्रणाली जैसी सुविधाओं को देखा और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। स्टेशन की साफ-सफाई को लेकर उन्होंने सफाई कर्मियों की सराहना भी की।

उन्होंने मेट्रो स्टेशन से कनेक्टिविटी का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को सहज और सुगम आवागमन मिल सके। इसके बाद उन्होंने मंडल कार्यालय में नवनिर्मित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और विभिन्न रेल खंडों की परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की। वाणिज्य अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्री सुविधाओं, मालभाड़ा और गैर किराया राजस्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
भोपाल, ईद-उल-फितर के मौके पर 21 मार्च को राजधानी में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से स्पेशल डायवर्सन…
 20 March 2026
भोपाल, देश भर में 'इरादतन ऋण ना चुकाने वालों' (Willful Defaulters) की टॉप- 10 लिस्ट में मध्य प्रदेश की कंपनियां न केवल शामिल हैं, बल्कि वे अरबों रुपए का बकाया दबाकर…
 20 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल की प्राइम लोकेशन पर अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा। दो दिन तक आवास मेला लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। लोग साइट विजिट के साथ बुकिंग भी…
 20 March 2026
भोपाल, रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम शहर में ईद का चांद नजर नहीं आया। मोती मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर रूयते हिलाल कमेटी ने तस्दीक की, लेकिन कहीं…
 20 March 2026
भोपाल, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने…
 20 March 2026
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ के अंदर चालाकी से कार्ड बदलकर महिला के खाते से 29 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना आनंद नगर स्थित बैंक…
 20 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में पिछले दो दिनों से ओले, बारिश और तेज आंधी का दौर…
 20 March 2026
भोपाल। मोहरे हैं असलम चमड़ा या शारिक मछली, अब भी सवाल कायम कि असली चेहरा कौन? भोपाल में असलम चमड़ा पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने का परिणाम क्या सख्त प्रभाव…
 20 March 2026
 भोपाल। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) में वर्ष 2018 से 2021 के बीच पोषण आहार और टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच अब दस्तावेजों के अभाव में…
Advt.