एमपी में मौसम का मिजाज बदला: सागर, श्योपुर और दमोह में गिरे ओले, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Updated on 05-05-2026 12:37 PM
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह जिलों में ओले गिरे हैं। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक डिग्री से नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग का क्या कहना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दमोह में 11 मिमी, श्योपुर में 9 मिमी और सागर में 8.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले रविवार-सोमवार की रात सीधी, अनूपपुर और नीमच में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बिजली गिरी। विदिशा, राजगढ़ और रीवा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं।

मौसम में गिरावट देखने को मिली

बारिश के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के दिन के तापमान में सामान्य से 1 से 8.9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 33.8 से 40 डिग्री के बीच रहा, जो दो दिन पहले 43 डिग्री को पार कर चुका था। वहीं पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर जारी है। रायसेन में पारा 44.0 डिग्री, खरगोन में 43.0 और खंडवा में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। उत्तर-दक्षिण गर्त द्रोणी विदर्भ से होते हुए तमिलनाडु तक फैली है। हरियाणा के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना है, जिसका प्रभाव राजस्थान और गुजरात तक है। एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जो वातावरण में नमी ला रहा है।

आज इन जिलों में चेतावनी

आरेंज अलर्ट: सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी और जबलपुर में मध्यम से तेज आंधी-बारिश की संभावना है।येलो अलर्ट: भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सागर, छतरपुर और नर्मदापुरम समेत 30 से अधिक जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
भोपाल, भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कथित काली कमाई का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा…

भोपाल, मध्य प्रदेश से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' गुरुवार को भोपाल से रवाना होगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।…

Advt.